दंतेवाड़ा। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के तहत जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिये दन्तेवाड़ा और गीदम ब्लॉक में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित किया गया। इस दौरान रिटर्निंग आफिसर्स और सहायक रिटर्निंग आफिसरों द्वारा अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम से मतदान दलों को मतपेटियां तथा मतपत्रों के अलावा मतदान सम्बन्धी अन्य सामग्री वितरित किया गया। पंचायत विभाग के उप संचालक ने बताया कि दन्तेवाड़ा ब्लॉक के 87 मतदान दलों तथा गीदम ब्लॉक के 111 मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित किया गया। इसके पश्चात मतदान दलों के अधिकारियों कर्मचारियों ने मतदान सामग्रियों का मिलान कर निर्धारित रुट के बसों के जरिये सेक्टर आफिसरों के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए। त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत कल 17 फरवरी को जिले के दन्तेवाड़ा एवं गीदम ब्लॉक अंतर्गत स्थापित मतदान केंद्रों में मतदान होगा। दन्तेवाड़ा और गीदम के स्ट्रांग रूम से मतदान सामग्री वितरण के दौरान आज सुबह से ही मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचने लगे। वहीं निर्वाचन दायित्व से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी अपने कार्यों के सम्पादन में व्यस्त परिलक्षित हुए।
Related Articles
खेल विभाग द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 27 मई से शुरू
दंतेवाड़ा । खेल व युवा कल्याण विभाग दंतेवाडा द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 मई से शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर जिले के चारो विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित किया जावेगा। उक्त 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन प्रतिवर्ष ग्रीष्म अवकाश पर किया जाता है, प्रशिक्षण शिविर का […]
आत्मसमर्पित हितग्राहियों ने जैविक खेती के प्रशिक्षण की जताई इच्छा
दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन द्वारा समाज की मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर देवेश ध्रुव एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी द्वारा 134 आत्मसमर्पित हितग्राहियों को एक दिवसीय शैक्षणिक एवं कृषि […]
सीईओ ने गंजेनार में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का किया निरीक्षण
दंतेवाड़ा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के द्वारा समय सीमा बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की भी समीक्षा की गई थी। जिसमें इस योजनान्तर्गत जिले में कुल 3921 प्रगतिरत आवासों को 15 जून तक पूर्ण करने के संबंध में सर्व संबंधित को निर्देशित किया गया था। इस क्रम में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के द्वारा […]



