जगदलपुर

इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान का किया आव्हान

जगदलपुर/बस्तर न्यूज 

इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा शहर के चांदनी चौक में आज मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान इनर व्हील क्लब के सदस्यों ने पंपलेट बाटकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया एवं मतदान करने का आह्वान किया। शत प्रतिशत मतदान हेतु सदस्यों ने प्रतिज्ञा ली।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा ने लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए मतदाताओं से मतदान में अधिक से अधिक संख्या निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया।अपनी मताधिकार का उपयोग करने को कहा। मतदान शत प्रतिशत करने का आह्वान किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की जिम्मेदारी होनी चाहिए। सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो । इस नारे के साथ सदस्यों ने लोगों का आह्वान किया। आगामी चुनाव में सभी को अपना वोट अवश्य डालना चाहिए। क्योंकि एक-एक वोट का बहुत महत्व होता है।

उक्त जागरूकता अभियान में उषा गोंदी, डॉ ज्योति चिखलीकार, पूर्वां कपूर, दीपिका सोनी, लाइबा चामड़िया, सारिका चिलचोलकर एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *