जगदलपुर

नन्हे राहुल के हाथों केक कटाकर कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन नन्हे राहुल के हाथों केक काटकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में राजीव भवन जगदलपुर में कॉंग्रेस पदाधिकारीयों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने हमारे देश के सबसे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी लाखों दिलो की धड़कन है, कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर देश के विकास में महती भूमिका अदा की है। आज हम सब हमारे नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मना रहे हैं।

इस दौरान सतपाल शर्मा, रविशंकर तिवारी, सुभाष गुलाटी, लता निषाद, जावेद खान, महेश द्विवेदी, सायमा अशरफ, आशीष मिश्रा, विक्रम लहरे, निकेत झा, लोकेश चौधरी, एस नीला, अंजना सिंह, अनिमा, शहनाज बेगम, तौशिफ़ जहां, पापिया गाईन, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *