जगदलपुर खेलकूद

राज्य स्तरीय ओपन कराटे चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पदक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

फीनिक्स शितोरिओ कराते डू एसोसिएशन इंडिया के तत्वधान में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन कराते चैम्पियनशिप का आयोजन 15 जून से 16 जून को भिलाई में संपन्न हुआ । जिसमे बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के कराते खिलाडिय़ों ने 25 पदक पर अपना कब्जा जमाया और अपने खेल का लोहा मनवाया।

जिसमे कुमिते इंवेट के सीनियर बालक वर्ग मे एम. प्रशांत नायडू ने स्वर्ण पदक, उदयप्रकाश मौर्य स्वर्ण पदक, बालिका कैडेट में कु.तनुप्रिया दत्ता ने स्वर्ण पदक, कु .अनुष्का उसेंडी ने रजत पदक, कु. येजिन श्रेया सुना रजत पदक,कु. मानसी ठाकुर रजत पदक और अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग में हेमंत ठाकुर स्वर्ण पदक, विवान मरावी ने स्वर्ण पदक, चैतन्य साहू रजत पदक, वेदांत साहू रजत पदक, वरिका इमैनुअल राज कांस्य पदक, खुशवंत पाण्डेय कांस्य पदक, तथा अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग में आद्या महंत ने स्वर्ण पदक, पावनी पोर्ते स्वर्ण पदक, एंजल साहू रजत पदक, यशस्वी सिंह रजत पदक, अंशिका कुरील रजत पदक, जीनल चौधरी रजत पदक, नव्या साहू कांस्य पदक पदक, आर्या गुप्ता कांस्य पदक, अनिका दुबे कांस्य पदक, जस्पर पानी कांस्य पदक प्राप्त किया। और काता इंवेट में अक्षत निम्जे स्वर्ण पदक, वेदांत साहू रजत पदक और विवान मरावी कांस्य पदक प्राप्त किया। साथ ही शांभवी महंत, रिद्धिमा नेताम,बृष्टि साहा, एंजल उंद्र, समीक्षा सिंग ठाकुर, नीलम टांक, आनंदिता सिंह राजपूत, परीक्षित मीना, कविराज बिसाई, चुरेंद्र नाग ने कराते खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ कराते डू एसोसिएसन के सचिव और वीर हनुमान अवॉर्डी सेंसेई अमल तालुकदार ने प्रमाण पत्र और पदक देके सम्मानित किया ।

सभी विजयी खिलाडियों को बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजय पाल, सचिव भगत सोनी, नेशनल कोच, रेफरी ममता पांडेय, मार्कण्डेय सिंह, के. ज्योति और परिजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *