जगदलपुर/बस्तर न्यूज
यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया के तत्वावधान में आल असम एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई तक लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टेडियम तेपेसिया, सोनापुर, गुवाहाटी (असम) में किया गया था।
प्रतियागिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों का पंजीयन, वजन एवं मेडिकल चेकअप हुआ। द्वितीय दिन उदघाटन समारोह हुआ जिसके मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल कमाण्डेन्ट जय प्रकाश रंजन थे।
उदघाटन उपरांत फेडरेशन की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक हुई। जिसमें सभी सदस्यों को जानकारी दी गई कि म्यू थाई की अंतरराष्ट्रीय संस्था को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से म्यूथाई खेल को पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है। जिससे पूरे विश्व के म्यूथाई खेल प्रेमियो में उत्साह की लहर हैं।
छ ग को 05 स्वर्ण, 03 रजत, 11 काँस्य सहित कुल 19 पदक प्राप्त हुआ
27 मई से प्री क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले प्रारम्भ हुए। जिसमें जगदलपुर के खिलाड़ी एलेक्स कुमार ने रजत पदक और विवान बाजपेई, कु अन्वी जैन और पुष्कल जैन ने काँस्य पदक जीता था। प्रतियोगिता के अंतिम 2 दिन छग के खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखाया और युवराज सिंह ने रजत पदक कु, सुरभि यादव रजत पदक हासिल किये। शोर्यवर्धन जैन कांस्य पदक कु, सोनाली कुशवाहा कांस्य पदक कु, शानिका मिश्रा कांस्य पदक प्राप्त किये।
सभी खिलाड़ी कोच, महासचिव अब्दुल मोईन तथा महिला कोच पुष्पांजलि नाग के मार्गदर्शन पर प्रतियोगिता में भाग लिए।