जगदलपुर

नगर निगम ने टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल किया

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

नगर पालिका निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 मार्च 31 तक के लिए कर वसूली अभियान के तहत बड़े पैमाने पर राजस्व एकत्र किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने समस्त करदाताओं को 31 मार्च जमा करने की तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 तक टैक्स जमा करने की छूट दी है। 31 मार्च के बाद लगने वाले अधिभार से राज्य सरकार ने एक माह की छूट प्रदान की है। 30 अप्रैल के बाद 10% पेनल्टी के साथ टैक्स वसूली की जाएगी।

नगर पालिका निगम जगदलपुर इस वर्ष टैक्स वसूली का लक्ष्य 24 करोड़ 21 लाख 37 हजार निर्धारित किया गया था। इसमें से अब तक 19 करोड़ 11 लाख 27 हजार रुपए की वसूली की जा चुकी है। संपत्ति कर मे वित्तीय वर्ष 2025-26 टैक्स वसूली का लक्ष्य 6 करोड़ 76 लाख 58 हजार निर्धारित किया गया था। 31 मार्च 2026 तक 6 करोड़ 63 लाख 31 हजार यानि 98.04% की वसूली की गई। बकाया मांग के साथ इस वित्तीय वर्ष में 08 करोड़ 37 लाख 14 हजार निर्धारित किया गया था। जिसमें 07 करोड़ 96 लाख 53 हजार यानि 95.15% नगर निगम द्वारा संपत्ति कर की वसूली की गई।

जल कर मे वित्तीय वर्ष 2025-26 टेक्स वसूली का लक्ष्य 08 करोड़ 25 लाख 09 हजार निर्धारित की गई थी, 31 मार्च तक 02 करोड़ 48 लाख 18 हजार की वसूली यानि 30.08% की जलकर में वसूली की गई। नगर निगम द्वारा दुकानों के किराया मे वित्तीय वर्ष 2025-26 में 01 करोड़ 80 लाख 54 हजार की वसूली की गई।

नगर पालिक निगम ने शहर के सभी करदाताओं को अधिभार से बचने हेतु 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने की अपील की हैँ। अधिक से अधिक लोग राज्य सरकार के द्वारा दी गई छूट से लाभ उठावे। जल कर अप्रैल माह में पटाकर अधिभार से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *