जगदलपुर

हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, महिलाओं ने निकली कलश यात्रा

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

नगर के पथरागुड़ा बस्ती में भंगाराम चौक पार्क पर हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सर्वप्रथम शिवजी के मंदिर से मात्र शक्तियों का कलश यात्रा प्रारंभ हुआ। जो श्री राम के जयकारे के साथ पथरागुड़ा बस्ती के विभिन्न गलियों से भ्रमण करते हुए माता मंदिर होते हुए भंगाराम शिवालय पर समाप्त हुआ। कलश यात्रा में 100 से अधिक महिलाओं का समूह शामिल था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख सचिन द्विवेदी जी रहे। श्रीमती प्राची गर्ग राष्ट्र सेविका समिति छत्तीसगढ़ प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख, विश्व हिंदू परिषद के प्रतीक नगर प्रमुख, देवांगन समाज से श्रीमती दमयंती देवांगन रही।

मुख्य अतिथियों के भारत माता के चित्र पर किया माल्यार्पण

कुमारी सुवर्णा के द्वारा सत्यम शिवम सुंदरम गीत की सुंदर नृत्य प्रस्तुति की गई। महिला मंडलियो के द्वारा गणेश भजन, शिव शंकर जी का भजन एवं आदिशक्ति मां दुर्गा के भजनों का गायन तीन-तीन भजन मंडलियों द्वारा किया गया। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और भारत माता की आरती सब लोगों ने एक साथ मिलकर किया। अतिथि श्रीमती प्राची गर्ग ने मात्र शक्तियों के बलिदान ,समर्पण और दिग्गज महापुरुषों के माता के रूप में उन्हें परिभाषित करते हुए मां की महत्ता को समझाया। मुख्य वक्ता सचिन द्विवेदी ने हिंदुओं को क्यों संगठित रहना चाहिए, और अपने धर्म के प्रति अटूट विश्वास और संगठित रहने की बात पर बल दिया। हिंदुओं को अपने धर्म के प्रति गर्व रहने और समाज को भटकाने वाली ताकतों से दूर रहने पर जोर दिया।

मंच का संचालन दिव्य नारायण साहू और श्रीमती दमयंती देवांगन ने किया। युवा शक्ति और मातृ शक्तियों का विशेष रूप से सहयोग मिला। जिनमें श्रीमती में मीना साहू, ज्योति देवांगन, सरोज भोई, पिल्लन सेन, और दिव्य नारायण साहू, प्रियांशु शुक्ला, पिंटू बिशोई, रंजीत पटनायक, ललित नारायण साहू, बॉब सोनी, मानव संगतानी आदि युवाओं ने हिन्दू सम्मेलन में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी शशिकांत सिंह गौतम विभाग प्रमुख सामाजिक सद्भाव और चन्द्र प्रकाश देवांगन सामाजिक सद्भाव जिला प्रमुख थे। चंद्र प्रकाश देवांगन द्वारा सभी अतिथियों, मातृ शक्तियों का और युवाओं का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम के अंत में महा भंडारा का आयोजन किया गया। नगर के सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *