जगदलपुर/बस्तर न्यूज
नर्मदेश्वर शिवालय आकाश नगर में मंदिर की प्रथम वर्षगाँठ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुई। इस मंदिर में पिछले वर्ष 22 फरवरी 2025 को विधि-विधान से मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। स्थापना की इस प्रथम वर्षगाँठ पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का भव्य कार्यक्रम रखा गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अखण्ड रामायण पाठ, विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक, भजन कीर्तन और विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लेते रहे।

समापन अवसर पर आयोजित महाभंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज़ से भी भक्तजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। आयोजन में स्थानीय वार्डवासियों और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था, एकता और भक्ति का अद्भुत संगम बताया।
यह भव्य आयोजन शहर में धार्मिक आस्था और सामुदायिक सहभागिता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



