जगदलपुर/बस्तर न्यूज
शहर के हायर सेकेंडरी स्कूल भगत सिंह में विज्ञान प्रयोग प्रदर्शनी का सफल आयोजन इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रदीप डडसेना के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें विज्ञान विषय आधारित नवाचार से युक्त 25 प्रयोग का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखकर मुख्य अतिथि ने सारे प्रयोगों की सराहना करते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकेंडरी स्कूल भगत सिंह के तीनों शाला के छात्र-छात्राओं ने अवलोकन कर विज्ञान के नए प्रयोग नवाचार सीखे, जिस से उनके अंदर वैज्ञानिक अभिरुचि जागृत हुई। प्रदर्शनी के अंत में प्रथम कु महिमा नाग ग्यारहवीं, द्वितीय लक्ष्मी बिस्वाल दसवीं, तृतीय अनिकेत तिवारी, साईं किरण को पुरस्कार एवम् प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञान प्रयोग प्रदर्शनी प्राचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन के कुशल निर्देशन तथा प्रदर्शनी प्रभारी श्रीमती अंजू रावते के संयोजन, कुशल विज्ञान व्याख्याता श्रीमती भारती नामदेव, श्रीमती पूजा गुप्ता, विज्ञान सहायक शिक्षिका, अनामिका शर्मा के सहयोग से आयोजित किया हुआ।
इस अवसर पर शिक्षा समिति के सदस्य सतीश उपाध्याय एवम् समस्त व्याख्याता अनिल शुक्ला, किरण चौहान, चंद्र प्रकाश देवांगन, सतपाल शर्मा, अभिराम पटेल, श्रीमती आशा रानी पटनायक, श्रीमती रोशनी सिंधे, नीतू शर्मा, किरण महापात्र, योजना देवांगन, सुमन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।


