जगदलपुर

तीन दिवसीय बुढ़ादेव बूढ़ी माई महोत्सव हेतु हुई बैठक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के द्वारा तीन दिवसीय बुढ़ा देव महोत्सव का आयोजन का कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रथम दिन मेहमानो के आगमन स्वागत दूसरे दिन बुढ़ा देव की पुजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक बैठक होगी। जिसमें वर्ष भर किए गए कार्यों पर चर्चा किया जाएगा। तीसरे दिन मेहमानो की विदाई के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा।

उक्त बैठक ध्रुव समाज के संरक्षक एस एस चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष शंभूनाथ ध्रुव, संभागीय सचिव लिलेश्वर ध्रुव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने सभी मुड़ा क्षेत्रों में बैठक का आयोजन किया जा रहा है, सभी मुड़ा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में सीतलावंड बुढ़ा देव मन्दिर में अपनी उपस्थिति देने कहा गया है।

जगदलपुर मुड़ा क्षेत्र से अशोक मांडवी जिला उपाध्यक्ष, विक्रम चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष, ओम प्रकाश ध्रुव, भगत ध्रुव हेमंत ध्रुव, समाज प्रवक्ता राधेश्याम ध्रुव उप मुड़ा दार महिला प्रभाग सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *