जगदलपुर/बस्तर न्यूज
बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शहर मध्य स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम के इनडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित हो रहे हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बस्तर जिले सहित सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर ज़िले के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
6 फ़रवरी से प्रारंभ हो रहे तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तहत वूमेन्स/गर्ल्स, जूनियर्स, ओपन वर्ग में मैच खेले जायेंगे। ओपन वर्ग में पुरुष प्रतिभागी एकल एवं युगल (सिंगल्स एवं डबल्स) प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे, जबकि महिलाएँ ओपन सिंगल्स में भाग लेंगी। बॉयज़ जुनियर खिलाड़ी अंडर-11, अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग में अपनी खेल प्रतिभा दिखायेंगे। जुनियर गर्ल्स वर्ग में अंडर-11 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ी सिर्फ़ एकल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी। 40+ आयु वर्ग में केवल डबल्स मुक़ाबले होंगे और इस बार मिश्रित युगल खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में भाग ले रहें हैं।
बस्तर ज़िला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा व सचिव राजेश त्रिपाठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि प्रतियोगिता के तहत सभी मैच माविस 350 योनेक्स शटल कॉक से खेले जायेंगे। वही भी बताया कि ज़िले के बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आयोजन समिति की ओर से नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जायेगी।



