रायपुर/बस्तर न्यूज
छतीसगढ़ नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ का वार्षिक सम्मेलन समारोह एवं संगोष्ठी कार्यक्रम 30-11-2025 को दूधाधारी सत्संग भवन मठपारा रायपुर में सम्पन्न हुआ जिसमे राज्य के सभी जिले के 500 से अधिक प्रशिक्षक सम्मिलित हुये जिसमें व्यावसायिक शिक्षा के संबंध में विभिन्न प्रकार कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। मंच संचालन संजय ठाकुर एवं भोज राठौर के द्वारा किया गया। जिसमे प्रथम नवीन कार्यकारिणी का स्वागत, भविष्य की कार्ययोजना एवं आगामी वर्ष के लिए मजबूत कार्ययोजना विषय पर बात रखने के लिए मंचस्थ सभी पदधिकारियों को आमंत्रित किया।
व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष भूपेश कुमार साहू ने संघ के वार्षिक कार्य के साथ वर्तमान के परिस्थितियों से सभी प्रशिक्षको को अवगत कराते हुये भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जिसमे सभी प्रशिक्षकों के लिए एक समान उच्च मानदेय नीति नए व पुराने प्रशिक्षकों के लिए 38100/- रुपए से अधिक एक समान वेतनमान लागू करने हेतु प्रभावी एवं ठोस रणनीति का निर्माण, व्यावसायिक प्रशिक्षकों को नियमितिकरण एवं प्रशिक्षकों को स्थायी दर्जा दिलाने के लिए स्पष्ट, कानूनी एवं व्यवहारिक नियमितिकरण रोडमैप तैयार करने हेतु शिक्षा मंत्री से मिलने हेतु बाते रखी।आउटर्सोसिंग/प्लेसमेंट कंपनियों के पीएफ़ और ईएसआईसी कंट्रिब्यूसन पर एक समान कटौती हेतु श्रम विभाग में पत्राचार किया जा रहा है। विभाग द्वारा समय पर वेतन भुगतान हेतु कंपनी के साथ 3 माह के नियमित वेतन अनुबंध को बढ़ा कर 6 माह करने के लिए अनुबंध में बदलाव प्रस्ताव सभी प्रशिक्षकों के लिए न्यायसंगत, स्पष्ट एवं पारदर्शी ट्रांसफर नीति तैयार करना।
सभी जिलों के प्रशिक्षकों की समस्याओं, शिकायतों व समाधान हेतु विभाग में राज्य समन्वयक पद सृजित कराने का प्रस्ताव, अवकाश नीति का मानकीकरण हेतु सीएल मातृत्व अवकाश, चिकित्सकीय अवकाश आदि हेतु एक स्पष्ट, आधिकारिक व समान अवकाश नीति बनाने हेतु समग्र शिक्षा प्रबंधक से चर्चा हेतु प्रस्ताव एवं पत्राचार करने हेतु प्रस्ताव रखा। सचिव अभिषेक ताम्रकार ने विगत वर्षो में वर्तमान एवं पूर्व संगठन द्वारा किए गए कार्यो का सम्पूर्ण विवरण, समीक्षा, विषय पर अपनी बाते रखी।


