Raipur

संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. रूपेन्द्र कवि को मिला राष्ट्रीय गौरव सम्मान

रायपुर/बस्तर न्यूज

संविधान दिवस के अवसर पर बोधी ग्राम संस्था द्वारा बौद्ध विहार रायपुर में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रूपेन्द्र कवि को आदिमजाति एवं वंचित समुदायों के प्रति विशिष्ट योगदान, मानव शास्त्रीय शोध तथा मानव सेवा के लिये “राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं सम्मान पत्र प्रदान किये गये।

समारोह में मुख्य अतिथि एडवोकेट सैयद फैजल रिज़वी, विशेष अतिथि एडवोकेट आनंद मुर्गी तथा मुख्य वक्ता डॉ. रूपेन्द्र कवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन विजय राज बौध ने किया। आयोजन व्यवस्था बौद्ध विहार के अध्यक्ष फुलझेरे रह। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विचार गोष्ठी में संविधान के मूल्यों समानता, न्याय और बंधुत्व को दैनिक जीवन में उतारने पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर सोसाइटी फॉर एम्पावरमेंट द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘प्रारंभ’ के संविधान विशेषांक का भव्य विमोचन भी किया गया। इस विशेषांक का संपादन डॉ. रूपेन्द्र कवि ने किया है, जिसकी अतिथियों ने सराहना करते हुये इसे संविधान जागरूकता की महत्त्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *