जगदलपुर

नगर के भगत सिंह स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

साफ हाथ, सेहत के साथ मूलमंत्र को लेकर आज नगर के भगत सिंह स्कूल में प्राचार्या के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें हाथ धुलाई के आठ स्टेप्स व्याख्याता अनिल शुक्ला द्वारा बताया गया।

इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती विनीता बेंजामिन ने कहा कि आज के समय में साबुन पानी से हाथ धुलाई का महत्व हर बालक बालिका को जानना चाहिए। हर घर में जागरूकता बढ़े इस पर जोर दिया जाना चाहिए। साथ ही इस मौके पर मिसाइलमेन डॉ अब्दुल कलाम के आदर्शो को जीवन में अपनाने की सलाह छात्र छात्राओं को दी गई।

इस अवसर पर किरण चौहान, अभिराम पटेल, श्रीमती योजना देवांगन, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती अनामिका शर्मा, श्रीमती सुमन विश्वकर्मा, श्रीमती भारती नामदेव आदि उपस्थित थे।

स्वदेशी मेला में स्कूल के शिक्षक व छात्राएं हुई सम्मानित

विगत दिनों संपन्न हुए स्वदेशी मेला में भगत सिंह स्कूल के व्याख्याता अनिल शुक्ला को वनमंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही स्कूल की छात्रा कु रिद्धिमा को चित्रकला में प्रथम तथा कु. हर्षिता को केशसज्जा में द्वितीय स्थान मिला।

इस मौके पर प्राचार्या श्रीमती विनीता बेंजामिन एवम् समस्त स्टॉफ बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *