जगदलपुर/बस्तर न्यूज
महिला कांग्रेस बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष लता निषाद व ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा आज पारंपरिक तरीके के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में सावन महोत्सव मनाया गया। इसके तहत सावन झुला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सावन महोत्सव में महिलाओं ने संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी। जिसके पश्चात पुरस्कार वितरण के साथ ही मितानिन बहनों, जगदलपुर शहर की वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
महिला कांग्रेस की शहर जिलाध्यक्ष लता निषाद ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक कार्यक्रम मात्र नहीं, अपितु भारत की संस्कृति और तीज त्योहारों को घर-घर तक पहुंचाने का सार्थक आयाम प्रदान करना और उसकी महत्वता और लोगों को जागरूक करने की एक कोशिश रूपी दिशा है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष लता निषाद, उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, सुषमा सुता, पार्षद सुशीला बघेल, अफरोज बेगम, ललिता राव, एस नीला, सायमा अशरफ, ज्योति राव, माही श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, सुनीता दास, अपर्णा बाजपेई, शहनाज बेगम, अंजना नाग, पपीया गाइन, सुषमा कश्यप, माधुरी शर्मा, गायत्री नाग, बबीता यादव, कमला भत्रा, जोगेश्वरी राव, रितिका कर्मा, जया नाग, सुनीता बघेल, जयमती मौर्य, खेमलता नाविक, इंदु तिवारी, नसीम बानो आदि मौजूद रहे।