जगदलपुर/बस्तर न्यूज
भीषण गर्मी से निजात पाना हर कोई चाहता है। इसके लिए समय रहते यदि हम सब सचेत हो जाएं, तो इस विषय गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। गर्मी और शुद्ध हवा के लिए हरियाली हमारा लक्ष्य है। उक्त बातें भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी पर्यावरण उप समिति के गठन के अवसर पर अध्यक्ष विधु शेखर झा ने कही। आगे उन्होंने बताया कि यह समिति सभी के सहयोग से पर्यावरण के क्षेत्र में संपूर्ण बस्तर जिला में अच्छा कार्य करना चाहती है। हमारे लिए समिति के सारे सदस्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्य अच्छे से व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए कुछ पदाधिकारी चुने जाते हैं।
वन विद्यालय के सभागार में मौजूद लोगों ने बड़े उत्साह के साथ गठन की प्रक्रिया के पूर्व आगामी योजना के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। बरसात के पूर्व ही कार्य योजना बनाना और उसे जमीनी स्तर पर सभी के सहयोग से पूर्ण करना लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए समाज के पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों को सदस्य के रूप में सम्मिलित करवा कर सहयोग लेने की बात की गई। जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों, ग्रृहणियों एवं आमजन को जोड़ना लक्ष्य रखा गया है।
रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष ने बताया कि जिला स्तर पर इसके अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं। यह समिति कलेक्टर के निर्देश के अनुसार जिला पर अच्छा कार्य करना चाहती है। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किये।
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें संरक्षक रोशन झा, संयोजक धीरज कश्यप, उपाध्यक्ष कोटेश्वर राव नायडू ,सचिव मनीष अहीर, सहसचिव श्रीमती अंजू झा आदि ।
इस अवसर पर विभा दरियो, संतोष वर्मा, भारत कुमार, गीता शुक्ला, सतरूपा मिश्रा, सीमा चौहान, गायत्री बड़कस, रविंद्र नाथ विश्वास, सुधाकर कुमार तिवारी, विजय कुमार डडसेना, रामनरेश पांडे, अब्बास अली, उकेश्वर भारद्वाज, धारिणी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।