भिलाई

समाजसेवी कार्यकर्ता डॉ. एम. एस. द्विवेदी का हुआ निधन

भिलाई/बस्तर न्यूज

नगर के प्रसिद्ध गांधीवादी समाजसेवी, लेखक, पत्रकार एवं राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ मिथिला शरण द्विवेदी का आज सुबह निधन हो गया वे 90 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पत्नी सुशीलादेवी, पुत्र अशोक एवं अरुण, पुत्री अर्चना त्रिपाठी एवं आराधना तिवारी, मनीषा, जमाता रामकृषण त्रिवेदी एंव दुर्गेश तिवारी, अमित शुक्ला, पुत्रवधु शोभा एवं आभा और नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आप छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के पिता श्री हैं।

उनकी अंत्येष्टि 20/05/2025, दिन मंगलवार सुबह 10 बजे रामनगर मुक्तिधाम में संपन्न होगी।

डॉ. द्विवेदी साहब ने कोयला खदानों से लेकर चंबल की बीहड़ों तक में चिकित्सा सेवाएं दीं। भिलाई भी उनका आगमन एक चिकित्सक के रूप में ही हुआ। गांधीजी एवं आचार्य विनोबा भावे की प्रेरणा से उन्होंने कुष्ठ रोगियों एवं रोग मुक्तों की सेवा के लिए स्वामी विवेकानंद कुष्ठ मुक्त आश्रम की स्थापना की। वे साक्षरता अभियान से भी जुड़े रहे। उन्होंने लगातार 30 वर्षों तक पत्रकारिता की साथ ही श्रमिक बच्चों के लिए कैम्प क्षेत्र में एक विद्यालय प्रारंभ किया।

उनके निधन पर छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के समस्त जिलों के सदस्यगण, समाजसेवी कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *