Narayanpur

क्षेत्रवासियों के खुशहाली का वादा पूरा करने सुशासन तिहार मना रही सरकार : वन मंत्री

नारायणपुर/बस्तर न्यूज

वनमंत्री केदार कश्यप आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकास खंड में 52 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार संकल्पित है। हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने का हमारा सपना अब साकार होने लगा है। विष्णुदेव साय सरकार नियद नेल्ला नार जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से बस्तर के दुरस्थ क्षेत्रों में मूलभुत अवश्यकताओं को पूरा कर रही है। हमारी सरकार ने नक्सलवाद को बस्तर से समाप्त करने का कठोर कदम उठाया है और आज परिणाम सबके समक्ष है। बस्तर से नक्सलवाद समाप्त होता दिख रहा है। नक्सल मुक्त और विकास के मार्ग में आगे बढ़ रहा है।

क्षेत्रवासियों को सौगात, हमारी सरकार हर वादा कर रही पूरा

वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी के ग्राम सोरगांव, तूरपुरा एवं केशरपाल में विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को सौगात समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पहलगाम कि घटना हमारे देश के लिये दुःखद घटना थी। पुरे देश को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया था। लेकिन आज जिस प्रकार से शक्तिशाली नेतृत्व के कारण देश हर स्तर पर मज़बूत हुआ है। उसका ही परिणाम है कि पाकिस्तान पर हमारे देश के वीर योद्धाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पाकिस्तान को मुँह तोड़ जवाब दिया है। इस जवाब ने विपक्ष के मुँह को बंद कर दिया है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व क्षमता का तारीफ कर रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, विजय पांडेय, ख़ितेश मौर्य, गौरव कश्यप सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *