जगदलपुर खेलकूद

राज्यस्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप में बस्तर के खिलाड़ियों ने जीते 31 पदक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

24 वीं राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप का आयोजन छ. ग. एमेच्योर म्यूथाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यूथाई संघ बालोद व राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें बस्तर सर्वाधिक 17 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक एवं 4 कांस्य जीतकर चैंपियन बना।

पदक प्राप्त बालिका खिलाड़ी
आरवी अवस्थी, योगनशी नाग, अन्वी जैन, वन्दना गोयल, सुरभि यादव, भुनेश्वरी महवर, गरिमा नाग, श्रुति शर्मा, वेदानशी ठाकुर, प्रतिमा बघेल, तमन्ना कश्यप, वंशिका बंछोर, दीपिका कश्यप, खुशबू कश्यप, गिताची श्रीवास, शानिका मिश्रा

पदक प्राप्त बालक खिलाड़ी
वुककेम विक्टर, अदित्य युवराज नाग, चोमन कुमार, मनोज नरेटी, फलेंद्र मौर्य, ओम कुमार निप्पो, शौर्य सिंह ठाकुर, युवराज सिंह, शुभम बिस्वास, मनन झवर, विवान बाजपाई, कल्पेश सोरी, निर्मल मरकाम, दिवंश दिहरी, एलेक्स कुमार

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आयु और वजन वर्ग अनुसार लगभग 70 सदस्यीय दल का चयन किया गया है, जो आगामी 6वीं राष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप रोहतक हरियाणा में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।

उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में बस्तर जिला म्यूथाई संघ के महा सचिव अब्दुल मोईम ने देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियो का वजन, मेडिकल, इवेंट एवं निर्णायकों हेतु म्यूथाई खेल के नियमों का संक्षिप्त सेमिनार हुआ। तथा 3 मई को पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, अध्यक्षता केंद्रीय खेलमंत्री के निज सचिव सिद्धांत शर्मा, विशिष्ट अतिथि तोरण साहू अध्यक्ष नगर पालिका दल्लीराजहरा,आर. बी. गहरवाल मुख्य प्रबंधक दल्लीराजहरा खदान समूह, अंजिनेश शुक्ला, रामेश्वर साहू, सौरभ लूनिया उपाध्यक्ष छग एथलेटिक संघ आदि उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर भारत और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रौशन करने वाले युवराज सिंह (जगदलपुर), दिव्या अग्रवाल और टिकेश्वरी साहू (रायपुर) का सम्मान किया गया।

राज्य प्रतियोगिता में बस्तर के खिलाड़ियों ने जिला म्यूथाई संघ के सचिव अब्दुल मोईम, महिला कोच सुमन राव, सोनाली कुशवाह कोच नवीन ठाकुर के मार्गदर्शन में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *