जगदलपुर

जलकर बकायादारों से वसूली को लेकर निगम की हुई अहम बैठक

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

वर्ष 2024 -25 के पूर्व के बकाया व वर्तमान वित्तीय वर्ष के जलकर की शत प्रतिशत वसूली करने सोमवार से अभियान चालू किया गया। 04 करोड़ 72 लाख 72 हजार जलकर वसूली की जा रही है। नगर पालिका निगम के पीएचई अमले द्वारा अभियान चलाकर जलकर वसूली की जाएगी।

आज महापौर की उपस्थिति में आयुक्त नगर निगम के दिशा निर्देश पर नगर पालिक निगम में जल कार्य सभापति एवं राजस्व सभापति की उपस्थिति में पीएचई एवं राजस्व अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसकी तहत 2024 -25 मे जलकर की मांग 7 करोड़ 67 लाख 45 हजार है। अभी तक की जलकर वसूली 31 मार्च तक 2 करोड़ 91 लाख 73 हजार हो पाई है। जिसका प्रतिशत 38.16 है। नगर पालिका निगम जगदलपुर के 48 वार्ड में जल कनेक्शन लेने वालों की संख्या 22311 है। जिसमें 3051 लोगो से 10000 से ऊपर जलकर बकाया है। जिसमें 4 करोड़ 12 लाख 08 हजार की जलकर वसूली बकाया है। सहायक राजस्व निरीक्षक एवं पंप ऑपरेटर मिलकर जलकर की वसूली करेंगे। अभी तक 31 टुल्लू पंप जप्त किए गए हैं। शहर के प्रवीर वार्ड मे 66 उपभोक्ताओं से 18 लाख 69 हजार 279 रूपये, विजय वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 12 लाख 21 हजार 306, शिव मंदिर वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 12 लाख 62 हजार 523 रुपये, भैरम देव वार्ड 72 उपभोक्ताओं से 18 लाख 40 हजार 785, वीर सावरकर वार्ड 42 उपभोक्ताओं से 11 लाख 72 हजार 654 रूपये जलकर वसूली किया जाना बाकी है। समस्त 48 वार्ड मिलाकर 3051 उपभोक्ताओं से जलकर वसूली लेना पाया गया है।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि जल कार्य सभापति, राजस्व सभापति एवं अधिकारियों के साथ हमारी आज बैठक हुई। जिसमें जल्द से जल्द जलकर वसूली करने का निर्देश दिया है। एक महीने के अंदर अधिकारियों को जलकर वसूलने कहा गया है। टुल्लू पंप जप्ती का भी निर्देश दिया है। जो जलकर अगर नहीं देते हैं, तो चिन्हित करके नल कनेक्शन काटे जाएंगे।अवैध नल कनेक्शन को भी काटा जाएगा।

इस बैठक में राजस्व निरीक्षक विनय श्रीवास्तव, कुलदीप पाणिग्रही, सब इंजीनियर संजीव कर्ण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *