जगदलपुर

बस्तर पुलिस ने शहर में घुमते पाये गये घुमन्तु व्यक्तियो पर की कार्यवाही

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शांति व्यवस्था हेतु लगातार कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में कल 31.12.2024 को शहर के संजय मार्केट क्षेत्र में पुलिस पार्टी को पेट्रोलिंग दौरान कुछ व्यक्तियो के द्वारा पुलिस को देखकर अपनी उपस्थित छुपाते भागने का प्रयास कर रहे थे। जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे घुमने और छिपने का कारण पुछताछ करने पर सभी व्यक्ति सही जवाब व संतोषप्रद जवाब न देकर पुलिस को भ्रामक किया जा रहा था। सभी अनावेदकगण रूपसिंह पिता रणसिह निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश, जीवन सिंह पिता रामसिंह निवासी कानपुर उत्तरप्रदेश, विनोद सिंह पिता मेघसिंह निवासी मानपुर थाना सिकदंश उत्तरप्रदेश राज्य के रहने वाले है, जिनके द्वारा कभी भी किसी घटना को अंजाम दिया जा सकता है, जिसे प्रतिबंधित करने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 128 के तहत्  इस्तगासा तैयार कर न्यायलय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *