जगदलपुर

जनादेश विजय दिवस संगठन ने बेसोली बूथ के कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा लोकसभा चुनाव में मंडल स्तर पर पार्टी को अधिकतम वोट मिलने पर पच्चीस हजार रुपये नगद पुरुस्कार रखा गया था। लोकसभा चुनाव में भानपुरी मंडल के नारायणपुर विधानसभा अंतर्गत बेसोली बूथ में लोकसभा भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को और विधानसभा चुनाव में केदार कश्यप को भानपुरी मंडल में अधिकतम वोट मिला एवं मंडल स्तर में प्रथम स्थान मिला । जिस पर भाजपा जिला संगठन में बेसोली बुथ के कार्यकर्ताओं को जनादेश विजय दिवस के अवसर पर बूथ कार्यकर्ताओं को वन मंत्री केदार कश्यप, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, वेदवती कशयप मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ने पच्चीस हजार रुपये नगद पुरुस्कार एवं सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिप सदस्य निर्देश दीवान, टिकेश्वरी मंडावी, प्रवीण सांखला, भूषण गुप्ता, विजय पांडेय, उमाकांत कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *