Raipur

प्रदेश की दिव्या अग्रवाल ने ईस्ट एशिया म्यूथाई चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीता

रायपुर/बस्तर न्यूज

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई संस्था और एशियाई संस्था के तत्वावधान में हॉंगकॉंग में आयोजित ईस्ट एशिया म्यूथाई चैंपियनशिप में यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर रही प्रदेश की खिलाड़ी कु दिव्या अग्रवाल को सेमीफाइनल में रेड कार्नर से हॉंगकॉंग की खिलाड़ी होई ई वॉन्ग से मुकाबला हुआ।

उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि फाइनल प्रवेश के लिए जोर आजमाइश करते बगैर चेस्ट गार्ड के खेले जाने वाले फुल कॉन्टैक्ट गेम में दोनो महिला खिलाड़ियों ने पूरा जोर लगा दिया।पंच, किक, नी, एल्बो के विभिन्न अनवरत वार करते हुए दोनो खिलाड़ी जबरदस्त खेल रहे थे। परन्तु भारत की दिव्या अग्रवाल को दो कॉउंट मिलने के बाद प्लेयर सेफ्टी पॉवर का उपयोग करते हुए सेन्टर रेफरी ने मुकाबला को वही रोक कर हॉंगकॉंग की खिलाड़ी को विजेता घोषित किया और दिव्या को काँस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

ईस्ट एशिया म्यूथाई चैंपियनशिप हॉंगकॉंग में दिव्या अग्रवाल के भारत के लिए काँस्य पदक जीतने पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री सुश्री वर्षा खड़से, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, राज्य म्यू थाई संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं। 2 दिसंबर की शाम दिव्या अग्रवाल और अमन यादव के वापस आने पर म्यूथाई संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *