Raipur

ईस्ट एशिया म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने दिव्या व अमन रवाना

रायपुर/बस्तर न्यूज

ईस्ट एशिया म्यूथाई चैंपियनशिप 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक हॉंगकॉंग में हो रहा है। जिसमें भारत देश का प्रतिनिधित्व करने छत्तीसगढ़ राज्य रायपुर की कु दिव्या अग्रवाल एवँ उनके कोच अमन यादव आज स्वामी विवेकानंद विमानतल से नई दिल्ली रवाना हुए।
उपरोक्त जानकारी जारी प्रेस विज्ञप्ति देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि नई दिल्ली से 15 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल के अन्य सदस्यों के साथ रायपुर छ ग के दोनों सदस्य 27 नवंबर 2024 को हॉंगकॉंग हेतू रवाना होंगे। हॉंगकॉंग रवानगी के पूर्व 27 नवंबर को भारतीय म्यूथाई दल का केंद्रीय खेलमंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों से सौजन्य भेँट का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उल्लेखनीय है कि उक्त अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा हेतू कु दिव्या अग्रवाल छ ग से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं। वही रायपुर के ही पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव भारतीय म्यू थाई दल के मैनेजर नियुक्त किये गए हैं। दिव्या अग्रवाल, अमन यादव की ही शिष्या है। रवानगी के पूर्व दिव्या और अमन ने डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अनुज कुमार आदि से सौजन्य भेँट कर राज्य की ओर से शुभकामनाएं प्राप्त की। साथ ही म्यूथाई संघ के अनीस मेमन, राजेश्वर श्रीवास, अजय अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी टिकेश्वरी साहू, विशाल हियाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजकुमार सहित परिजन व अन्य खिलाडियों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *