जगदलपुर

निकाय चुनाव को लेकर कॉंग्रेस पार्षदों की बैठक सम्पन्न, अध्यक्ष ने दिया जीत का मंत्र

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य की अध्यक्षता में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व समस्त कांग्रेस संगठनों के अध्यक्षगणाें एवं कांग्रेस पार्षदाें की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि जिले की सभी नगरीय निकायों में कांग्रेस प्रचंड जीत दर्ज करेगी। निकाय चुनाव को लेकर जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता में उत्साह है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में पूरी लगनता से कार्य करेंगे, हम पूरी तरह से निकाय चुनाव के लिए तैयार हैं। भाजपा की वादा खिलाफी से जनता हताश और परेशान है। किसान, महिला, पुरुष, युवा, व्यापारी सभी डरे सहमे हुए हैं। आपराधिक घटनाएं बढ़ी हुई है। विधानसभा चुनाव के दौरान जिस तरह से भाजपा ने झूठ बोला था, मोदी की गारंटी का ढिंढोरा पीटा था, लेकिन उसमें से आज एक भी वादा पूरा नहीं किया गया है। भाजपा का झूठ अब जनता पहचान चुकी है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा बुरी तरीके से परास्त होगी।

बैठक में ये थे उपस्थित
पूर्व विधायक रेखचन्द जैन, जतिन जायसवाल, अतिरिक्त शुक्ला, निगम अध्यक्ष कविता साहू, नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, सतपाल शर्मा, हनुमान द्विवेदी, अनवर खान, रामशंकर राव, परमजीत जसवाल, कैलाश नाग, राजेश चौधरी, सहदेव नाग, रोजविन दास, पार्षदगण विक्रम डांगी, बलराम यादव, आभास महंती, कमलेश पाठक, सुषमा कश्यप, कोमल सेना, ललिता राव, सुखराम नाग, सुशिला, शुभम यदु, पंचराज सिंह, विजय कुमार, जोहन सुता, सूर्या पानी, सुषमा सुता, हरीश साहू, अमरनाथ सिंह, हरीश साहू, ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा, महेश दिवेदी, अल्ताफ़ उल्ला खान, अनुराग महतो, अजय बिसाई, संदीप दास, सायमा अशरफ, तरणजीत सिंह रंधावा, विशाल खम्बारी, नीलम कश्यप, मनीता राउत, अंजना नाग, अफरोज, शहनाज बेगम, दुर्योधन कश्यप, महेश ठाकुर, उस्मान रज़ा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *