जगदलपुर

रोटरी क्लब ने विधायक के हाथों शुरु किया हर घर तिरंगा अभियान

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

हर घर तिरंगा भारत की आजादी के 77वें वर्ष के उपलक्ष्य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा चलाया जा रहा एक अभियान है। रोटरी क्लब के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में की गई।

विधायक किरण सिंह देव ने कहा झंडे के साथ हमारा सम्बन्ध सदैव व्यक्तिगत की बजाय औपचारिक और संस्थागत रूप में अधिक रहा है। एक राष्ट्र के रूप में झंडे को सामूहिक रूप से घर पर लाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है।

रोटरी क्लब अध्यक्ष विवेक सोनी ने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान सतत जारी रहेगा। कोशिश रहेगी कि हर वार्ड तक रोटरी परिवार पहुंचे एवं घर-घर तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित करे।

इस अवसर पर श्याम सोमानी, हनुमंत राव, पुष्पी अग्रवाल, कमल सेट्टी, हनीफ बर्बाटिया, सौरभ अरोरा, डॉ मनोज थॉमस, नवीन भावसार, जितेंद्र सिंह अहलूवालिया, अयाज चामड़िया, श्रीधर मद्दी, अभिषेक मद्दी, विवेक जैन, डॉ सरिता थॉमस, बी मनिहर, अंकित गोयल, अमरदीप सिंह सोढ़ी, नितेश सिंह चौहान, मोहित गोंदी, निखिल दीवान, विवेक जैन, कुलजीत सिंह, सूर्यश लुक्कड़, मद्दी सप्तगिरि सहित रोटेरियन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *