Uncategorized

भाजपा राष्ट्रीय अधिवेशन मे बस्तर जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारी भी हुए शामिल

जगदलपुर/बस्तर न्यूज 

भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 एवं 18 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम प्रगति मैदान मे शुरुवात हुई। जिसमे छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री, मंत्री गण, सांसद गण, विधायक गण, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। जिसमे बस्तर जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी भी शामिल हुए। राष्ट्रीय अधिवेशन मे पार्टी के देश भर से प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव मे जीत के लिए रोडमैप तैयार किया गया। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलो पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया गया।

उद्घाटन सत्र मे मुख्य अथिति के रूप मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जे. पी. नड्डा, राजनाथ सिंह एवं अमित शाह थे। स्वागत भाषण वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली ने दिया। जे. पी. नड्डा ने कहा पिछला दशक भाजपा के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। 2009 मे 18% वोट शेयर, 2014 मे 31% वोट शेयर एवं 2019 मे 37% वोट शेयर भाजपा को मिले है। 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। विश्व की भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।2014 से पहले मात्र 5 राज्यों मे सरकार हुआ करती थी वर्तमान मे एनडीए की 17 राज्यों मे सरकार है। भाजपा की 12 राज्यों मे सरकार है। 2019 के बाद 26 मे से 16 राज्यों मे चुनाव जीते है। उत्तरप्रदेश मे 34 साल बाद भाजपा सरकार रिपीट हुई। पश्चिम बंगाल मे 10% वोट से बढकर 38% वोट हमें मिले। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मे 2 सीट से बढकर 74 सीट हमें प्राप्त हुई। हरियाणा मे पहेली बार भाजपा की सरकार बनी।
छत्तीसगढ़ के 2023 विधानसभा चुनाव मे हमारा वोट शेयर 38% से बढकर 46% हुआ। जिससे हमें ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश मे 41% वोट शेयर से 48% वोट शेयर बढ़े।
नारी शक्ति वंदन विधेयक पास हुआ। अनुच्छेद 370 हटाया। राम मंदिर का निर्माण हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया गया। 315 मेडिकल कॉलेज खोले गए। चंद्रयान की शॉफ्ट लेंडिंग हुई। विदेश मे फसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया। 21 जून को योग दिवस के रूप मे चुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *