जगदलपुर

डीएवी स्कूल में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल नकटी सेमरा में शुक्रवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए बहुत सुंदरता से मॉडल प्रस्तुत किए। छात्र वैज्ञानिकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को अपने मॉडल के संबध में विस्तृत जानकारी दिया। डीईओं में भूरी-भूरी प्रशंसा की।

ग्राम आड़ावाल नकटी सेमरा स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस मेला में छात्र-छात्राओं ने आधुनिक कृषि, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, चंद्रयान, वाई फाई तकनीक, जल शुद्धिकरण, प्रदूषण नियंत्रण तकनीक, भविष्य का सीवरेज ट्रीटमेंट आदि तकनीक के मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं गणित में महत्तम समावर्तक, गुणनफल निकलना, पाइथागोरस प्रिपरेशन का मॉडल से प्रस्तुत किया गया। इन सभी के अलावा नन्हें बच्चों ने भी खूबसूरत मॉडल के द्वारा अपनी भावना को प्रगट किया।

इस अवसर पर अवलोकन करने पहुंची डीईओं भारती प्रधान ने छत्रो के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार क़ी गतिविधियों से छात्र-छात्राओं में रचनात्मकता का विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *