जगदलपुर

भाजपा ने अमानक गोबर खाद के साथ किया कलेक्ट्रेट का घेराव

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को सोसायटी के माध्यम से जबरदस्ती अमानक गोबर खाद बेचने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार हल्ला बोलते हुये धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। ट्रेक्टर व अमानक खाद लेकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा के सभी बडे़ चेहरे विरोध व कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट पहुँचने से रोकने के लिये पुलिस प्रशासन ने कमिश्नर कार्यालय के आगे मोड़ पर विशाल बेरिकेट्स लगाये थे और भारी पुलिस बल भी तैनात था। बेरिकेट्स पार करने की कोशिश में कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच खींचतान भी हुई। भाजपा नेताओं ने अमानक खाद लेकर कलेक्ट्रेट तक जाने देने की मांग की, ऐसा नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता बेरिकेट्स के सामने ही धरने पर बैठ गये। जिसके बाद भाजपा के बड़े नेताओं के साथ करीब 15 लोगों को दूसरे द्वार से कलेक्ट्रेट ले जाया गया। भाजपा कार्यकर्ता अमानक गोबर खाद के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहाँ भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, किरण देव, डा. सुभाऊ कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने अपर कलेक्टर को अमानक गोबर खाद दिखाया और इसे खेती व किसान सहित आमजन के लिये हानिकारक बताते हुये तत्काल किसानों को इसका जबरन वितरण बंद कराने की मांग की, साथ ही दबाव पूर्ण किसानों को दिये गये अमानक गोबर खाद की राशि भी वापस किये जाने की मांग रखी। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि किसानों को जबरदस्ती अमानक खाद खरीदने का दबाव प्रदेश सरकार द्वारा बनाया जा रहा है। विवशता में गरीब किसान कचरे व मिट्टी मिला कर बनाये गये अमानक खाद को खरीद रहे हैं। भाजपा किसान के साथ ऐसे अन्याय का विरोध करती है और जिला प्रशासन इस गंभीर विषय में किसानों के हितों का ध्यान रखते हुये कार्यवाही करे व अमानक खाद का वितरण बंद कराये।

बेरिकेट्स के सामने धरने पर बैठे भाजपा नेता कार्यकर्ता, किसानों को जबरन अमानक खाद बेचने का किया विरोध, कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी ठहराया

स्थानीय सीरासार चौक में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा और कांग्रेस को किसानों का विरोधी बताते हुये कहा कि किसानों की हितैषी होने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार गरीब ब मेहनतकश किसानों को जबरदस्ती अमानक गोबर खाद खरीदने मजबूर कर रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, दिनेश कश्यप, रुप सिंह मण्डावी, राजाराम तोडे़म, बैदूराम कश्यप, श्रीनिवास मिश्रा, प्रदीप देवांगन, छबिलेश्वर जोशी, रजनीश पाणिग्रही, सुब्रतो विश्वास, मनोज पटेल, महाजन बघेल ने धरना को संबोधित किया। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया व जिला महामंत्री योगेश सिंह ठाकुर ने संचालन व आभार प्रदर्शन किया।

भाजपा किसान मोर्चा के धरना प्रदर्शन व कलेक्ट्रेट घेराव में प्रमुख रूप से लच्छू राम कश्यप, कमल चंद भंजदेव, विद्या शरण तिवारी, सुधीर पाण्डेय, समुन्दसाय कच्छ, योगेन्द्र कौशिक, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, गोदावरी साहू, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, बाबुल नाग, सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, महेश कश्यप, अमर नाथ झा, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, राजेन्द्र बाजपेयी, रिंकू पाण्डेय, राकेश तिवारी, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, निर्मल पाणिग्रही, प्रकाश झा, सुरेश कश्यप, शशि पाठक, पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, रिंकू शर्मा,आशू आचार्य, दीपक त्रिवेदी, ईश्वर राव, दिनेश पाणिग्रही, लाला महावर आदि सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *