जगदलपुर

नारी शक्ति वंदन विधेयक से महिलाओ को मिलेगा सम्मान : जिलामंत्री

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

संसद के दोनों सदनों ने नारी शक्ति वंदन विधेयक को मंजूरी दे दी है। नारी शक्ति वंदन विधेयक के माध्यम से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। विधेयक पारित होने के बाद महिलाओं में हर्ष व्याप्त है। इस विधेयक का स्वागत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री ने इसे ऐतिहासिक और राजनीति के क्षेत्र में मिल का पत्थर बताया है।
भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री किरन दीवान ने कहा कि भारतीय नारियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस विधेयक को वर्षो से लटका कर रखा गया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के चलते पास हो पाया। उन्होंने गहरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक कदम से महिलाओं के समाज में भागीदारी और समाज में उनके सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। यह निर्णय हमारे लिए गर्व का स्रोत है, और यह साबित करता है कि मोदी सरकार महिलाओं के समृद्धि और समाज में उनके महत्व को पहचानती है। इस आरक्षण के माध्यम से, हमारे समाज में और अधिक महिलाएँ राजनीति में भाग लेंगी और देश के निर्णयों में उनका महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *