जगदलपुर

बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार पकंज दाउद नहीं रहे

जगदलपुर/बस्तर न्यूज

नगर के वरिष्ठ पत्रकार पकंज दाउद (57) का गुरूवार शाम अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने महारानी अस्पताल में करीब साढ़े चार बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही पत्रकार व मसीह जमात में शोक की लहर दौड़ गई।

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी पंकज नगर के प्रतिभा संपन्न पत्रकार थे। उन्होंने दैनिक भास्कर, नईदुनिया व पत्रिका समूह में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2003 से वे बीजापुर में रहकर स्वतंत्र पत्रकारिता से जुड़े थे।

दाउद की अंतिम यात्रा शुक्रवार शाम चार बजे कमिश्नर दफ्तर के पास उनके निवास से निकाली जाएगी। उनका अंतिम संस्कार शांतिनगर मसीही
क्रबिस्थान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *