दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
दंतेवाड़ा जिला प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना लिया है। बात चाहे शिक्षा की हो, या खेल कि, या अन्य विषय की दंतेवाड़ा जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने जिले को एक नई पहचान दी है। जहां दंतेवाड़ा जिले के गीदम नगर की नम्रता जैन वर्तमान में नारायणपुर में कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। वही एक और दंतेवाड़ा जिले की बेटी अंजू पाथरे का भी चयन सिविल जज के पद पर हुआ है। उनकी सफलता पर पूरे जिले में खुशी का माहौल है, अंजू सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत करके यहां मुकाम हासिल किया है।
अंजू पाथरे की इस उपलब्धि पर दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. ए. बर्मन भी शुभकामनाएं दी।
अंजू पाथरे ने हमारे संवाददाता को बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा नगर के सरस्वती शिशु मंदिर तथा बारसूर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से हुआ। उसके पश्चात उन्होंने आगे की शिक्षा गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से बीकॉम एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।
वही अंजू पाथरे के पिता हीरावत राम पाथरे ने बताया कि वहां पुलिस विभाग में सी के पद पर थाना सहारनपुर में पदस्थ है उनकी बड़ी बेटी योग्यता पथरी नायब तहसीलदार के पद पर कल जिला कांकेर में सदस्य हैं। उन्होंने शुरू से ही अपनी दोनों बेटियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया ताकि उनका जीवन बेहतर बन सके क्योंकि उनका मानना है कि शिक्षा के सही हम अपना जीवन बेहतर बना सकते हैं।



