दंतेवाड़ा

जिले के चारों जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद का हुआ निर्वाचन

दंतेवाड़ा। आज दंतेवाड़ा जिले के चारों जनपद पंचायतों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन शांति पूर्ण संपन्न हुआ।

पंचायत विभाग के उप संचालक ने बताया कि जनपद पंचायत दंतेवाड़ा में अध्यक्ष सुनीता भास्कर उपाध्यक्ष रमेश गावड़े, जनपद पंचायत गीदम में अध्यक्ष शकुंतला भास्कर उपाध्यक्ष दिनेश कौशल, जनपद पंचायत कुआँकोंडा में अध्यक्ष सुकालू मुड़ामी उपाध्यक्ष दीपिका सुमित भदौरिया तथा जनपद पंचायत कटेकल्याण में अध्यक्ष हिड़मा कवासी उपाध्यक्ष भीमसेन मंडावी निर्वाचित हुए है।

जनपद पंचायतों का प्रथम सम्मेलन 07 मार्च 2025 को प्रस्तावित है। प्रथम सम्मेलन में निर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा शपथ लिया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *