दंतेवाड़ा

बाढ़ अतिवृष्टि नियंत्रण कक्ष में लगाई गई कर्मचारियों की डयूटी

दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय के निर्देशानुसार मानसून वर्ष 2024 में प्राकृतिक आपदा (बाढ़/अतिवृष्टि) से राहत एवं बचाव के लिए बाढ़/अतिवृष्टि/आंधी तूफान से हुई क्षति की जानकारी एवं तत्काल राहत व्यवस्था कार्य हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी समयावधि के लिए जिला स्तरीय बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष में आगामी आदेश तक ड्यूटी लगाई जाती है।

जिसमें हर्षित गौतम, एम.लक्ष्मैया, मोहन लाल साहू, बालसिंह ठाकुर, दाउकल्याण सिंह, मंगूल यादव, बंसत यदु, सदानंद राठिया तथा सागर ओयामी लगाई गयी है। इसके साथ ही कर्मचारी उल्लेखित समयावधि में जिला कार्यालय दंतेवाड़ा के नियंत्रण कक्ष क्रमांक-137 में उपस्थित रहेंगे। डयूटी के दौरान दूरभाष से प्राप्त होने वाली जानकारी एवं सूचना तत्काल संबंधित विभाग/संबंधित अधिकारियों को देगे। इसके साथ ही डयूटी अवधि समाप्त होने पर सौंपे गए कार्यों का प्रभार दूसरे पहर के कर्मचारी को सौप कर ही कक्ष छोड़ने अन्यथा आपको डयूटी से अनुपस्थित माना जायेगा। कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाए गए कर्मचारियों की उपस्थिति के संबंध में समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण भी किया जायेगा।

ड्यूटी अवधि में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिला स्तरीय बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी (राहत शाखा) डिप्टी कलेक्टर कमल किशोर मोबाईल नंबर 7354637303 एवं सहायक नियंत्रण प्रभारी जितेन्द्र वैस का मोबाईल नंबर-9406110620 को नियुक्त किया जाता है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष दूरभाष-07856 252412 पर भी संपर्क कर बाढ़ की जानकारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *