दंतेवाड़ा

संयुक्त संचालक ने बड़े गुडरा हाईस्कूल का किया निरीक्षण

दंतेवाड़ा। संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बस्तर राकेश पाण्डे के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े गुडरा, विकासखंड कटेकल्याण का प्रातः 9ः30 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रार्थना सभा में संस्था के प्राचार्य चंद्रमणि जायसवाल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा में संयुक्त संचालक के द्वारा बच्चों को प्रेरणात्मक बातें बतायी गई। प्रार्थना सभा के पश्चात संयुक्त संचालक के द्वारा शिक्षक दैनंदिनी का अवलोकन कर दैनंदिनी में गृह कार्य व उदाहरण का उल्लेख करने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया गया। साथ ही शिक्षकों को नियमित एवं समय पर स्कूल पहुंचने हेतु निर्देश देते हुए सभी स्टाफ के साथ बैठकर अध्यापन संबंधी सकारात्मक एवं सुझावात्मक बातें कही गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *