दंतेवाड़ा। जिले के आम नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प को नवप्रेरित करने को दृष्टिगत रखते हुए आज जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में सद्भावना दौड़ का आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे किया गया था। तिरंगा हाथ में लिए हुए स्कूली छात्र छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से मुख्यालय के गलियों को गुंजायमान कर दिया था।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि देश के आजादी के लिए हमारी वीर सपूतों ने प्राणों का बलिदान कर दिया था। आजादी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुजाम, नगर पालिका उपाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर. के बर्मन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों के द्वारा सद्भावना दौड़ लगाकर देशभक्ति का जजबा प्रदर्शित किया गया।