दंतेवाड़ा

कलेक्ट्रेट परिवार ने उपायुक्त डॉ आनंद सिंह के स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

दंतेवाड़ा । कलेक्टोरेट के सभा कक्ष में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित समय सीमा बैठक के पूर्व आदिवासी विकास विभाग उपायुक्त डॉ आनंद सिंह के स्थानांतरण के अवसर पर जिला प्रशासन परिवार ने भावभीनी विदाई दी गई। ज्ञात हो कि डॉ सिंह का स्थानांतरण बीजापुर हो गया है। इस मौके पर डॉ सिंह के कार्यकाल का स्मरण करते हुए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि दंतेवाड़ा क्षेत्र बहुत संवेदनशील क्षेत्र है और इस क्षेत्र में जनजातीय अधिकारों की सुरक्षा एक अहम जिम्मेदारी होती है। अपने पूरे कार्यकाल में डॉ सिंह ने अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। मैं उनकी आने वाली उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। इसके अलावा अन्य अधिकारीगण ने भी डॉ सिंह के साथ किये कार्यों का अनुभव साझा किया।

इस मौके पर उपायुक्त डॉ आनंद सिंह ने दंतेवाड़ा जिले किये गए कार्यों को सबके बीच साझा करते हुए कहते है कि इस जिले में मुझे बहुत कुछ कार्यों के द्वारा सीखने का मौका भी मिला है। नये जिले में यहां का अनुभव कारगर रहेगा, इसके साथ ही नये उपायुक्त के. एस. मसराम का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, संयुक्त कलेक्टर हिमाचल साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *