दंतेवाड़ा

खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन कर रहे वाहनों को किया जप्त

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज

जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार उप संचालक योगेन्द्र सिंह खनिज विभाग के मार्गदर्शन में खनिज जांच दल एवं पुलिस विभाग द्वारा जिले के बालपेट व बालूद क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज साधारण रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये गये वाहन चालकों, वाहन मालिकों के विरूद्व प्रकरण दर्ज किया गया है। मौके पर पंचनामा तैयार कर संबंधित वाहनों को जप्त किया गया। जप्त वाहनों को कलेक्टर परिसर दंतेवाड़ा में सुरक्षार्थ में रखा गया है, जिसमें अवैध परिवहन करते हुए कुल 5 वाहन एवं अवैध उत्खनन के 01 जेसीबी मशीन एवं 01 ट्रैक्टर लोडर मशीन कुल 07 वाहन, मशीन मालिकों के विरूद्व खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 (4) में जप्त कर 21 (5) आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पूर्व में भी विभाग द्वारा जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है। अतः अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरन्तर जांच किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में खनि निरीक्षक एवं जिला खनिज जांच दल के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *