दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
अमर शहीदों की स्मृति में दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् शहीद हुये जवानों की स्मृति में शौर्य स्मृति क्रिकेट लीग का छठवां दिन आज काफी रोमांचक रहा ।
आज के मैच के मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अट्टामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर उप पुलिस अधीक्षक नसरूल्ला सिद्दकी, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, सिटी कोतवाली निरीक्षक धनंजय सिन्हा, और बड़ी संख्या में खिलाडी, क्रिकेट प्रेमी व आम नागरिक मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के छठवें दिन का प्रथम मैच कटेकल्याण (मेंटापाल) एवं अरनपुर (ककाड़ी) के मध्य खेला गया जिसमें अरनपुर (ककाड़ी) की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और 72 रनों का लक्ष्य दिया गया, कटेकल्याण (मेटापाल) की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.4 ओवर में ही 72 रन बनाकर मैच को जीत गए, इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच बालसिंह पोडियाम रहे जिन्होंने 17 रन बनाये व 01 विकेट लिए |
प्रतियोगिता का दूसरा मैच पत्रकार इलेवन एवं जनप्रतिनिधि के मध्य खेला गया, जिसमें जनप्रतिनिधि की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, और टीम ने 95 रनों का लक्ष्य दिया। जिसको पीछा करते हुए पत्रकार इलेवन की टीम पूरे 10 ओवर में 70 रन ही बना पाई । जनप्रतिनिधि की टीम 24 रनों से इस मैच को जीत लिया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच सुमीत भदौरिया रहे जिन्होंने टीम की जीत में 41 रन बनाए। इसके पश्चात आज दिन का अंतिम मैच जनप्रतिनिधि एवं कटेकल्याण (मेटापाल) के मध्य खेला गया, जिसमें कटेकल्याण (मेटापाल) की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, बल्लेबाजी करते हुए जनप्रतिनिधि की टीम ने 55 रनों का लक्ष्य दिया। कटेकल्याण की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 5.4 ओवर में 55 रन का लक्ष्य प्राप्त किया, और 05 विकेट से मैच जीत लिए। इस मैच के मेन ऑफ द मैच बालसिंग पोडियाम रहे, जिन्होने 04 रन बनाए एवं 02 विकेट लिए, और टीम ने जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।




