दंतेवाडा/बस्तर न्यूज
अमर शहीदों की स्मृति में दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् शहीद हुये जवानों की स्मृति में शौर्य स्मृति क्रिकेट लीग के चौथे दिन का प्रथम मैच किरंदुल बी एवं एसपी ऑफिस के मध्य खेला गया जिसमें एसपी ऑफिस की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, किरंदुल बी द्वारा 66 रन का लक्ष्य दिया गया, एसपी ऑफिस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 8.3 ओवर में ही 69 रन बनाकर मैच को जीत गए, इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच सूरज बघेल रहे जिन्होंने 07 रन बनाये व 03 विकेट लिए, वही दूसरा मैच जिला प्रशासन एवं बारसूर ए के मध्य खेला गया, जिसमें जिला प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, बारसूर ए की टीम ने 67 रन का लक्ष्य दिया। जिसको पीछा करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 5.3 ओवर में 70 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच पीताम्बर मांझी रहे जिन्होंने टीम की जीत में 34 रन बनाए व 03 विकेट लिए। इसके बाद दिन का आखिरी मैच एसपी कार्यालय और जिला प्रशासन के बीच खेला गया, जिसमें एसपी कार्यालय की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जबकि जिला प्रशासन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 81 रनों का लक्ष्य रखा। एसपी ऑफिस की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में केवल 40 रन ही बना पाए, जिला प्रशासन की टीम 41 रनों से इस मैच को जीत कर अपने नाम किया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच प्रमोद ठाकुर रहे, जिन्होने 07 रन बनाए एवं 02 विकेट लिए और टीम ने जीत हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

आज का मैच मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर उप पुलिस अधीक्षक नसरूल्ला सिद्दकी, उप पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ऊइके, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, सिटी कोतवाली निरीक्षक धनंजय सिन्हा और बड़ी संख्या में खिलाडी/क्रिकेट प्रेमी व आम नागरिक मौजूद रहे।


