दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में आज 19/12/2025 को सुकमा जिले के उप पुलिस अधीक्षक तोमेश वर्मा जिला न्यायालय दंतेवाड़ा आए हुए थे। इसी दौरान दंतेवाड़ा के बाजार क्षेत्र में एक युवक व युवती द्वारा अचानक चाकू से उप पुलिस अधीक्षक तोमेश वर्मा पर हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए।
प्राथमिक पूछताछ में युवक आरोपी का नाम रमाशंकर साहू निवासी दुर्ग एवं महिला आरोपी का नाम राधा (परिवर्तित नाम) ज्ञात हुआ है। दोनों आरोपियों एवं उप पुलिस अधीक्षक का जिला दुर्ग में उक्त प्रकरण पूर्व में विचाराधीन रहा है, जिसमें सितंबर 2025 में दोषमुक्ति हुई थी। इसी प्रकरण से संबंधित पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा यह हमला किया जाना सामने आया है।
घायल उप पुलिस अधीक्षक तोमेश वर्मा को उपचार हेतु जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति वर्तमान में खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमलावर युवक एवं युवती को दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किया जा रहा है।



