दंतेवाड़ा

07 से 13 दिसंबर तक श्री दंतेश्वरी शिव महापुराण कथा

गीदम/बस्तर न्यूज

ॐ शिव महापुराण समिति गीदम द्वारा 7 से 13 दिसंबर तक कृषि उपज मंडी चौक हारम में श्री दंतेश्वरी शिव महापुराण कथा आयोजित की गई है। इस विशाल अनुष्ठान में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। इस भव्य अनुष्ठान को निर्विघ्न संपन्न करने समिति गठित की गई है। सात दिवसीय अनुष्ठान में डेढ़ से 2 लाख शिव भक्तों के आने की संभावना है।

ॐ शिव महापुराण समिति द्वारा कार्यक्रमों के रूपरेखा निर्धारित की है।

6 दिसंबर को सुबह साढ़े 10 बजे नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक श्री दंतेश्वरी शिव महापुराण कथा का श्रवण भक्त कर सकेंगे। इस सात दिवसीय अनुष्ठान को निर्विघ्न संपन्न करने के लिए समिति का भी गठन किया गया है।

ॐ शिव महापुराण समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष रजनीश सुराना, सचिव राकेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कृष्णा चंद्र अवस्थी, महामंत्री राजेश (झल्लर) गुप्ता, मंत्री जगदीश राठी, व्यवस्थापक पंचू साहू और मीडिया प्रभारी हेमंत कश्यप हैं। बताते चलें कि केशकाल घाट के ऊपर दंडकारण के पठार में यह पहला आयोजन होगा। जिसमें प्रतिदिन कम से कम डेढ़ से दो लाख शिवभक्त कथा श्रवण करने उपस्थित रहेंगे। इसके लिए कई विशाल डोम तैयार किए जा रहे हैं। यहां आने वाले भक्तों के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए भी विशाल भंडारा स्थल तैयार किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा के प्रति क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह है। हालांकि कथा 7 दिसंबर से शुरू होगी, परंतु अभी से सैकड़ों भक्त कथा स्थल को देखने पहुंचने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *