दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
पुलिस द्वारा मिली जानकारी अनुसार ग्राम कुटरेम सरपंचपारा निवासी हुर्रा कड़ती को 16 अक्टूबर की रात्रि करीबन 10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार गर्दन में जानलेवा हमले करने से परिजनों द्वारा एनएमडीसी अस्पताल में भर्ती कराने पश्चात आहत की पत्नी श्रीमती मल्ले कड़ती के रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 62/2025 धारा 109(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी किरदुल संजय यादव के नेतृत्व में एसआई हेम शंकर गुनेन्द्र, एएसआई के. सीमाचलम, आरक्षक मकसूदन मंडावी, अजय तेलाम, जोगा कुंजाम आदि की टीम गठित कर आरोपियों की पता तलाश हेतु गांव एवं आसपास मुखबीर लगाया गया एवं गांव में संदिग्धों से पूछताछ किया जा रहा था। घटना कारित करने में बामन कुंजाम तथा भीमा कुंजाम निवासी कुटरेम पर संदेह व्यक्त करने पर तत्काल पुलिस टीम कुटरेम से दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जो बामन कुंजाम तथा भीमा कुंजाम द्वारा हुर्रा कड़ती को बड्डे करता है जिससे परिवार के लोग बीमार पड़ते हैं सोचकर 16 अक्टूबर 2025 की रात्रि में दोनों मिलकर शराब पीने पश्चात जब हुर्रा कड़ती अपने घर के आंगने में अकेले सोया था तब भीमा कुंजाम अपने टंगिया से हुर्रा कड़ती के गर्दन पर तीन बार वार किया और हुर्रा कड़ती को मर गया है सोचकर वहां से चले जाना बताये, आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे के टंगिया को जप्त कर दोनों आरोपियों को 17 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



