दंतेवाड़ा

इया आपलो सामान निया के तहत लोगों का गुम हुआ मोबाईल मिला

दन्तेवाड़ा/बस्तर न्यूज

जिला पुलिस के द्वारा आमजन को उनके गुम हुये मोबाईल को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तलाश कर ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के द्वारा वापस किया गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, सायबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे गुम मोबाईल तलाश अभियान के तहत् आज कुल 30 मोबाईल जिनका अनुमानित कीमत लगभग 8,12,869 रूपये है, को जिनका मोबाईल था। वापस किया गया।

पुलिस के द्वारा आम नागरिकों की सुगमता के लिए सायबर हेल्पलाईन नम्बर 9479151665 जारी किया गया है एवं भारत सरकार द्वारा जारी 1930 हेल्पलाईन नम्बर एवं cybercrime@gov.in में भी शिकायत दर्ज करा सकते है। सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा के नाम से व्हाटसप अकाउंट भी बनाया गया है। जिसमें आम नागरिक अपने शिकायत व्हाटसप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। सायबर अपराध होने की स्थिति में 24X7 सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा 9479151665 एवं क्यूआर कोड को स्केन कर घर बैठे सम्पर्क कर अपने साथ हुए किसी भी तरह के सायबर अपराध की शिकायत दर्ज करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। ताकि उनकी शिकायत सीधे सायबर पोर्टल में दर्ज कर दी जाये। प्रार्थी को व्हाटसप के माध्यम से ही एकनालेजमेंट नम्बर प्रदाय कर दिया जावेगा।

जिला दन्तेवाड़ा के आम जन को सायबर अपराध व इसके रोकथाम के लिए जागरूक करने हेतु ‘‘सायबर संगवारी दन्तेवाड़ा’’ नामक व्हाटस्अप चैनल बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक दिन सायबर अपराध एवं उसके रोकथाम संबंधी जानकारी प्रेषित की जायेगी। साथ ही अननोन काल, संदिग्ध व्हाटसप काल, मेसेज, लिंक या आपके बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर साइबर हेल्पलाईन 9479151665 से सम्पर्क कर शिकायत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *