दन्तेवाड़ा/बस्तर न्यूज
जिले में सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशानुसार एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात नसरउल्लाह सिद्दकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा वाहनों पर अवैध तरीके से एलईडी लाइट लगाने, मालवाहक वाहनों पर सवारी बैठाकर ले जाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चालक, बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालक, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले एवं नो इंट्री एरिया में वाहनों का प्रवेश करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में आज यातायात पुलिस के द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 18 ऐसे वाहनों पर कार्यवाही कर पन्द्रह हजार रूपये का समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही साथ सभी एलईडी लाइटों को जप्त किया गया एवं दोबारा एलईडी लाइट न लगाने तथा सीट बेल्ट व हेलमेट का उपयोग करने हिदायत दिया गया।
कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, प्रआर सम्पत लाल कोशमा, प्र.आर. विरेन्द्र एक्का, श्याम लाल राना, आरक्षक वीरेंद्र वर्मा, आर. कन्हैया सिन्हा, ललित बारला एवं यातायात दंतेवाड़ा का अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।


