दंतेवाड़ा

एक जुलाई से लागू होने वाले 3 नये कानून का पुलिस अधिकारियों दिया गया प्रशिक्षण

दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज 

01 जुलाई से लागू होने वाले 3 नए कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के संबंध में पुलिस विभाग ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए तैयारियां तेज कर दी है। इन नये कानूनो के संबंध में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 02 दिवस प्रशिक्षण दन्तेवाड़ा के लक्ष्य कोचिंग सेंटर में दिया जा रहा है।

उक्त प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में जिले के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। पहले दिन उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंजू कुमारी व उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चन्द्राकर के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान दंतेवाड़ा जिले की उप संचालक अभियोजन गुरु के द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया। 1 जुलाई से लागू होने वाले 3 नये कानून का पुलिस अधिकारियों प्रशिक्षण दिया गया ।

इसी क्रम में प्रशिक्षण के अगले दिन उप पुलिस अधीक्षक कमलजीत पाटले व उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति आशा सेन के द्वारा क्रमश: भारतीय दण्ड संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे में बताया जायेगा। इस दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान बताया जायेगा की नया कानून किस प्रकार पुराने कानून से भिन्न है। कौन से कृत्य को अपराध की परिधि में शामिल किया गया है और पुलिस के अपराध अनुशाधन के दायरे को किस प्रकार संदर्भित किया गया है। आई टी तथा डिजिटल संसाधनों का प्रयोग किये प्रकार कानून के रूप में मान्य बनाया गया है। महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों में क्या संशोधन किये गये है। पुलिस के कर्तव्यों और दक्षता में पुलिस को क्या क्या ध्यान रखना चाहिए इस पर विस्तृत जानकारी दी जावेगी। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न अनुभागों/थानों से आये राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *