किरंदुल/बस्तर न्यूज
आठवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 1 और 2 फरवरी को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित किया गया था। जिसमें किरंदुल के खिलाड़ियों ने उत्कृट प्रदर्शन करते हुए मैडल जीते।
उक्त प्रतियोगिता में श्रीलंका, भूटान, नेपाल की टीमों के भारत के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस भव्य कराटे टूर्नामेंट में पहली बार किरंदुल के खिलाड़ियों नें अपना परचम लहराया। जिसमें नभ्य सिन्हा, सार्थक मण्डल, रुपाली सिंह, द्विती कृष्णा, स्वर्णिम रॉय, गारा द्विवेना, आयशा बुलगानिन, लछूराम, बुधराम आदि खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओ मे भाग लेते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक सहित 13 पदक जीते।
मुख्य प्रशिक्षक शिहान प्रवाल मण्डल प्रतियोगिता में निर्णायक के कार्य करते हुए अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक का ख़िताब हासिल किया। जिस हेतु मास्टर प्रवाल मण्डल को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर संस्था के पदाधिकारी कृष्णा सिंह परमार, धर्मेंद्र सिन्हा, गारा भैया, संजय मण्डल, शुबेदु साहू, संस्था के पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह, तुलेश्वर निषाद, अजय मण्डल, नरेश मण्डल, बिट्टू, अनीस, राजेश सिन्हा, पुष्पलता नाग, दीपा आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी।