दंतेवाड़ा/बस्तर न्यूज
पीड़िता द्वारा थाना गीदम में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम झोड़ियाबाडम, थाना फरसपाल निवासी सुरेश नाग द्वारा पीड़िता का फोटो फेसबुक में अपलोड कर अश्लील कमेंट किया है तथा पीड़िता के मोबाईल में बार-बार कॉल करके अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है तथा कहीं भी जाने पर हमेशा उसका पीछा करता है । पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गीदम में अपराध क्रमांक अप0 क्र0 09/2023 धारा- 294, 354 (घ), 509 (ख), 506 भा.द.वि. का मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के दिशा-निर्देशन एवं सुश्री आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना प्रभारी सलीम खाखा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुभाष पवार, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती सेठिया व प्रधान आरक्षक चेतन नागेश, ओमप्रकाश कश्यप, आरक्षक सतीश यादव आदि टीम गठित आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया । टीम द्वारा 30.01.2023 की मध्यरात्रि ही आरोपी संजय नाग पिता परशुराम नाग उम्र 28 वर्ष निवासी-ग्राम झोड़ियाबाड़म थाना फरसपाल जिला दन्तेवाड़ा के घर में दबिश देकर हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की गई । जिसमें आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के जरिये पीड़िता का फोटो फेसबुक में अपलोड कर अश्लील कमेंट करना तथा मोबाईल के माध्यम से पीड़िता के साथ गाली-गलौच कर धमकी देने की बात को स्वीकार किया । गीदम पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाईल फोन को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आज मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के पेेश किया गया है ।




