जगदलपुर

घर-घर तिरंगा को लेकर तोकापाल मंडल की बैठक संपन्न

जगदलपुर । (बस्तर न्यूज) भारतीय जनता पार्टी बस्तानार एवं तोकापाल मंडल द्वारा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावड़िया की उपस्थिति में किलेपाल एवं रायकोट मे बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं के बीच दायित्व निर्धारित किए गए । दोनों मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर घर-घर जाकर तिरंगा झंडा सौंपा ।

भाजपा जिला प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लोकेश कावड़िया ने कहा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। देश के नागरिकों को 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ मे 25 लाख घरों में तिरंगा फहराने के साथ देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भाजपा भी तिरंगा यात्रा की तैयारी में जुटी है ।
पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप ने कहा हर घर तिरंगा अभियान हर भारतवासी का अभियान है। इस अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ना चाहिए। इस अभियान से लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी ।
इस बैठक मे वेद प्रकाश पांडे, रजनीश पानीग्राही, रैतू बघेल, नारायण सिंह ठाकुर, संतोष ठाकुर, बलदेव मंडावी, बुधराम करटम, बाबुल नाग, संग्राम सिंह राणा, आशु आचार्य, सोमारु कश्यप, पूरन सेठिया, दीनदयाल मौर्य, भदरू पोडियम, रूपा राम मुचाकी, सोहन पोयम, विमल पांडेय, जग्गूराम मंडावी, बलिराम, भुसका राम,दिनेश, साधु मंडावी, गणेश सेठिया, बिसनाथ बघेल, सुरेश गुप्ता, नारायण ठाकुर, सोनसिंह बघेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *