जगदलपुर। (बस्तर न्यूज) श्री जलाराम बापा की 223वीं जयंती जयंती के मौके पर गुजराती समाज ने अनेक कार्यक्रम किए। सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शाम को शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिला-पुरुष शामिल हुईं। नगर के श्री जलाराम मंदिर में 31 अक्टूबर को संत श्री जलाराम बापा की 223वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सोमवार की सुबह मंदिर में जलाराम बापा का अभिषेक पूजन किया गया। इसके पश्चात शाम को जलाराम बापा की शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने बप्पा का रथ खींचते हुए नगर भ्रमण किया गया। मंदिर परिसर पहुंच कर महाप्रसाद वितरित किया गया।
जयंती के उपलक्ष्य में तड़के पांच बजे जलाराम बप्पा मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। सुबह नौ बजे बप्पा का विशेष शृंगार कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान एक वाहन में बच्चे जलाराम बपा की सजीव झांकी प्रस्तुत कर रहे थे। ब़ड़ी संख्या में महिलाएं भजन गाते चल रहीं थीं। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस मंदिर में आकर सम्पन्न हुई।



